यमन में सुरक्षाकर्मियों की फ़ायरिंग में आठ लोग मारे गए हैं।कल रात टीवी पर यमन के तानाशाह अली अब्दुल्लाह सालेह के चित्र प्रसारित होने के बाद उनके समर्थक सैनिकों ने सड़कों पर अंधाधुंध फ़ायरिंग की जिसके परिणाम स्वरूप आठ व्यक्ति हताहत और सौ से अधिक घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार राजधानी सनआ में चार व्यक्ति हताहत और साठ घायल हुए जबकि अलजदीदा नगर में फ़ायरिंग से एक व्यक्ति हताहत हुआ और नौ अन्य घायल हो गए। अलहुर्रिया क्षेत्र में दो लोगों के हताहत और सत्रह के घायल होने की सूचना है। तइज़ और अदन में भी फ़ायरिंग की घटनाओं में एक व्यक्ति हताहत और सोलह लोग घायल हो गए।
ज्ञात रहे कि कल टीवी पर यमन के तानाशाह अली अब्दुल्लाह सालेह के चित्र प्रसारित किए गए थे जिनमें उनके चेहरे पर घाव के निशान दिखाई दे रहे थे। राष्ट्रपति भवन पर राकेटों से किए गए आक्रमण के पश्चात उन्हें पहली बार टीवी पर दिखाया गया।
.....
166